थाना मंसूरपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध शराब के 13 कारोबारी दबोचे काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद, पुलिस कर रही इन माफियाओं से पूछताछ
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar) बुलंदशहर (bulandshar ) की घटना के बाद यूपी के मुजफ्फरनगर में बड़ी मात्रा में नकली शराब (fake liquor ) पकड़ी गई है। पकड़े गये शराब माफियाओं के कब्जे से 2400 लीटर ENA , 20 हज़ार ढक्कन, 82 हज़ार रेपर, 55 हज़ार खाली पव्वे और 45 हज़ार बार कोड समेत तीन कार और शराब बनाने के उपकरण भी मिले हैं।
बुलंदशहर की घटना के बाद प्रदेशभर में चेकिंग की गई। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में भी चेकिंग अभियान चलाया गया और पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब पकड़ी। यहां शराब माफियाओं ने पुलिस काे चाैंका देने वााली जानकारी दी। इन माफियाओं के पास बार काेड भी थे। अब पुलिस इन से यह जानकारी ले रही है कि इन्हे सभी सामान कहां से मिलता था।
मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आगामी पंचायती चुनाव काे देखते हुए पुलिस टीमें लगाई गई थी। अलग-अलग तरीके से जानकारी इकट्ठा की गई और इन्ही जानकारी के आधार पर इन सभी माफियाओं काे गिरफ्तार किया गया है।