मुजफ्फरनगर

केंद्रीय मंत्री के विवादित बयान से नाराज हुए किसान संगठन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Highlights . केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के खिलाफ किसान संगठन ने उठाई आवाज. कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन. मंत्रिमंडल से बाहर करने की उठाई मांग  
less than 1 minute read
farmer.png

मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान संगठन ने केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान पर विवादित बयान देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा है। भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बता दें कि बागपत में कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजीव बालियान ने विवादित बयान दिया था। जिसके चलते भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री के खिलाफ भड़क गए है। संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर केंद्रीय मंत्री डॉ.संजीव बालियान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय किसान संगठन के प्रदेशा उपाध्यक्ष राधे ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने कुछ दिन पहले दिए अपने भाषण में जाट बिरादरी को किसान और दूसरों जाति के लोगों को मजदूर बताया था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ व सबका विकास का नारा देते है। जबकि उनके मंत्री केंद्रीय मंत्री अपनी ही बिरादरी के लोगों को किसान मानते है। उन्होंने कहा कि दूसरी जाति के लोग भी किसान है। मजदूर कहने वाले बयान पर उन्हें आपत्ति है। उन्होंने किसानों का अपमान किया है।

Updated on:
10 Jan 2020 12:07 pm
Published on:
10 Jan 2020 12:01 pm
Also Read
View All
कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप