मुजफ्फरनगर

किसानों को खुदाई के दौरान मिला ब्रिटिशाकालीन तोप का गोला, देखने पहुंचे सैकड़ों लोग

Highlights: -तोप के गोले की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ हुई एकत्रित -प्रशासन ने गोले को सुरक्षित जगह पहुंचाया औैर एएसआई टीम को सूचना दी -एक वर्ष पूर्व इसी क्षेत्र से ब्रिटिशकालीन तोप भी बरामद हुई थी
less than 1 minute read
680930-top-ka-gola.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर। जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार सुबह खेत में खुदाई करते समय किसानों को मिटटी में एक तोप का गोला मिला। मिटटी में दबे गोले के मिलने से घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। खुदाई में मिला गोला ब्रिटिश कालीन दौर का बताया जा रहा है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस व जिला प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंची और तोप के गोले को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जिला प्रशासन ने पुरातत्व विभाग और आगरा की एएसआई डिपार्टमेंट को भी सूचित कर दिया है।

दरअसल मामला मुज़फ्फरनगर के थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर का है। जहां किसानों को जंगल में खुदाई करते समय एक ब्रिटिश कालीन तोप का गोला मिला। जिसके बाद इलाके में अफरातफ़री मच गयी और सैकड़ों लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गयी। आनन फानन में स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों से तोप के गोले को कब्जे में कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

बता दें कि एक वर्ष पूर्व इसी क्षेत्र से खुदाई के समय ग्रामीणों को मिटटी में दबी एक तोप भी बरामद हुई थी। वह भी ब्रिटिशकाल की बताई गई थी। बताया जा रहा है कि यह गोला उसी तोप का होगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि पुरकाजी के हरिनगर गांव में जंगल की खुदाई करते समय एक तोप का गोला मिला है। जिसे सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। साथ ही आगरा की एएसआई डिपार्टमेंट को भी सूचित कर दिया है।

Published on:
05 Nov 2020 12:18 pm