मुजफ्फरनगर

बेटी के साथ गंदा काम करता देख पिता ने युवक को दी रूह कंपा देने वाली एेसी सजा

आरोपी ने कहा मैंने एक दम सही कदम उठाया
2 min read
muzaffarnagar news

मुजफ्फरनगर।यूपी के पश्चिम में स्थित मुफ्फरनगर जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी के साथ पिछले कई माह से लगातार हो रही, छेड़छाड़ से तंग आकर देर रात आरोपी मन चले के साथ एेसा काम कर दिया। जिसके बाद पुलिस उसके दरवाजे पर पहुंच गर्इ। पुलिस गिरफ्त में आए पिता ने कहा कि मुझे कोर्इ पछतावा नहीं है। जाे भी किया सही किया एेसा ही होना चाहिए था।

बेटी के साथ युवक ने किया था यह प्रयास

दरअसल मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बच्चन सिंह कॉलोनी का है। जहां देर रात एक मनचला युवक विकास एक युवती के घर मे घुस गया। यहां आरोपी ने युवती के साथ जबरन छेड़छाड़ आैर अश्लील हरकत शुरू कर दी। एेसे में युवती के शोर मचाने पर युवती के पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी से बेटी को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन आरोपी युवक के न मानने पर युवती के पिता ने तमंचे से युवक को गोली मार दी। सिर में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गर्इ। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गर्इ। और युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुझे नहीं जरा भी पछतावा जो भी किया सही किया

युवक के पिता की तहरीर पर युवती के पिता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या आरोपी का कहना है कि की मैंने मर्डर कर दिया मेरी लड़की को स्कूल में जाते समय परेशान करता था। पता नहीं कैसे घर मे घुस गया रात को अचानक मेरी आंख खुली तो देखा आदमी है। कोई उसका एक साथी फरार हो गया पता नहीं कौन था। विकास मेरे हाथ लग गया मेरे पास एक कट्टा था। जिससे मैंने गोली चला दी। मुझे मेरी बेटी ने बताया था कि मुझे छेड़ता है में रोजाना उसे स्कूल में छोड़कर आता था रोज लाता था। मुझे कोई पछतावा नहीं हैं । वो गलती कर रहा था मारा गया।

Published on:
09 May 2018 09:41 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी