मुजफ्फरनगर

नलकूप विभाग के दफ्तार के गेट की दीवार पर रखा था कुछ ऐसा, देखकर कर्मचारियों की निकल गई चीख

जल निगम के कर्मचारियों द्वारा मामले की सूचना देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
2 min read
police
नलकूप विभाग के दफ्तार के गेट की दीवर पर रखा था कुछ ऐसा, देखकर कर्मचारियों की निकल गई चीख

मुजफ्फरनगर। जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब मेरठ रोड स्थित नलकूप विभाग के गेट पर एक 6-7 महीने का भ्रूण पड़ा मिला। जल निगम के कर्मचारियों द्वारा मामले की सूचना देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल, मुजफ्फरनगर की नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित नलकूप विभाग के सरकारी कार्यालय के गेट की दीवार पर एक नवजात का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। कार्यालय कर्मचारियों द्वारा आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के भ्रूण का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस मामले में सहायक अभियंता नलकूप उपखंड चतुर्थ अमित गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुझे बताया गया की हमारे यहां गेट की दीवार पर कोई 6-7 माह का भ्रूण छोड़ गया है। जिसकी सूचना हमने तुरंत अपने उच्य अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने आकर भ्रूण का पंचनामा भर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को अभी तक इस मृतक भ्रूण के बारे में कुछ पता नहीं चला है कि आखिर इसे कौन यहां छोड़कर गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में नलकूप कार्यालय पर तकरीबन छह-सात महीने का नवजात शिशु का एक गुण मिला है। जिसकी सूचना वहां के कर्मचारियों ने थाने पर दी, जिसमें तत्काल पुलिस द्वारा पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लिया गया और उस का पंचनामा भरकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तरह का जो अपराध है वह किसके द्वारा किया गया है।

Updated on:
10 Oct 2018 12:47 pm
Published on:
10 Oct 2018 12:47 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर किसान हत्याकांड: 15 साल बाद चार दोषियों को फांसी की सजा, 1.20 लाख का जुर्माना भी

कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा