मुजफ्फरनगर

इस फिल्म अभिनेता ने भाजपा नेताओं के सामने ही गांधी जी पर कर दी अभद्र टिप्पणी

भाजपा नेताओं के सामने फिल्म अभिनेता ने की महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2018, 1:30 PM IST
muzaffarnagar
इस फिल्म अभिनेता ने भाजपा नेताओं के सामने ही गांधी जी पर कर दी अभद्र टिप्पणी, मच गया बवाल

मुजफ्फरनगर. देश में आजादी का बिगुल फूंकने वाले राष्ट्रपिता की उपाधि प्राप्त महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जहां पूरा देश देशभक्ति में डूबा था। वहीं मुजफ्फरनगर में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में सार्वजानिक मंच पर एक देहाती फिल्मों के अभिनेता ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। बता दें कि जिस मंच पर इन शब्दों का इस्तेमाल किया गया उस मंच पर भाजपा के विधायक भी मौजूद थे।

बता दें कि गांधी जयंती पर मुजफ्फरनगर में हुए 131 फीट ऊंचा अटल तिरंगे फहराया गया। इस मौके पर एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में धाकड़ छोरा जैसी देसी फिल्म में अभिनय करने के बाद चर्चित हुए उत्तर कुमार को बुलाया गया था। उत्तर कुमार जैसे ही मंच पर पहुंचे उन्होंने महात्मा गांधी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर डाला। उत्तर कुमार ने इस दौरान राष्ट्रपिता के लिए ऐसे आपत्तिजनक शब्द बोले, जिन्हें हम यहां नहीं लिख सकते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इसी मंच पर मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा सीट से विधायक कपिल देव अग्रवाल और भाजपा नेता विजय कश्यप भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने सार्वजनिक मंच महात्मा गांधी के खिलाफ बोले जा रहे आपत्तिजनक शब्दों के खिलाफ कुछ भी कहने की जहमत नहीं उठाई। अब सवाल यह उठता है कि जब भाजपा नेताओं के सामने उत्तर कुमार काफी देर तक अभद्र भाषा का इस्तेमाल तो उनका विरोध क्यों नहीं किया गया। अब यह मामला शहर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस संबंध में जब मंच पर मौजूद बीजेपी के सदर विधानसभा से विधायक कपिल देव अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही। उनसे जब कहा गया कि आपके सामने यह सब हुआ है और अब यह मामला मीडिया की सुर्खियों में है तो उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Updated on:
3 Oct 2018, 1:30 PM IST
Published on: