मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में बलात्कार करके Video वायरल करने वाला पिता को दे रहा धमकी, 5 लाख दे दो वरना..

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बड़ी घटना हो गई। जहां एक गांव के व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए 'कहा कि गांव के ही एक युवक ने मेरी नाबालिग बेटी का रेप किया, साथ ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2022, 6:38 PM IST
Video Viral after Rape in Muzaffarnagar Girls
Video Viral after Rape in Muzaffarnagar Girls

मुजफ्फरनगर में गाँव के उस बुजुर्ग की बातें सुनकर वहाँ मौजूद सभी लोगों की आँखों में आँसू आ गए। जब उसने अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार और उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना सुनाई। जबकि वीडियो बनाने वाला बलात्कारी 5 लांख रुपये की मांग करते हुए धमकी भी दे रहा है।

वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के ही एक गांव का है। जहां गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए गांव के ही एक युवक मुनीर पुत्र कयूम के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित का आरोप है कि, उसकी नाबालिग बेटी घर के बाहर खड़ी थी पड़ोस के ही युवक मुनीर ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया जहां आरोपी ने उसके साथ पहले तो बलात्कार किया। फिर अपने मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो बना ली इसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए उससे बलात्कार करता रहा।

5 लांख रूपये की मांग करने लगा की और पैसे ना देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है जिसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई तो परिजनों ने चरथावल थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Updated on:
19 Sep 2022, 6:38 PM IST
Published on: