मुजफ्फरनगर

नगर पंचायत बुढ़ाना के अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

पुरुषार्थ क्रांतिकारी संगठन की शिकायत पर नहीं हुईई कार्रवाई अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल
less than 1 minute read
untitled.png

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में भी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अधिकारियों की भ्रष्टाचार की शिकायतों के बावजूद भी उन पर कार्रवाई नहीं करना भी आला अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। मुजफ्फरनगर की नगर पंचायत बुढाना के अधिशासी अधिकारी ओम गिरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पुरुषार्थ क्रांतिकारी संगठन द्वारा शिकायत की गई थी, मगर उस पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर अधिकारियों पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।


मुजफ्फरनगर में मीडिया सेंटर पर प्रेस वार्ता करते हुए पुरुषार्थ क्रांतिकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कौशिक ने जनपद की बुलढाणा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता में राजेंद्र कौशिक का कहना है कि उनके संगठन के बुढाना के नगर अध्यक्ष लोकेश शर्मा द्वारा जनपद के आला अधिकारियों को नगर पंचायत बुढ़ाना के अधिशासी अधिकारी पर निडर होकर भ्रष्टाचार किए जाने के आरोप लगाए थे जिसमें प्रशासन को कुछ शौक से भी उपलब्ध कराए थे नगर आला अधिकारियों द्वारा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पर कार्यवाही न किए जाने से नाराज पुरुषार्थ क्रांतिकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कौशिक ने जनपद के आला अधिकारियों पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं राजेंद्र कौशिक का कहना है कि पुरुषार्थ क्रांतिकारी संगठन इस अपेक्षा के साथ संलग्न साक्ष्यों के आधार पर शासन की मंशा अनुसार संबंधित भ्रष्टाचारी अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विधि सम्मत कार्यवाही करें यदि उक्त अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही में विलंब होता है तो वे यह मानते हैं कि प्रशासन अधिशासी अधिकारी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को गंभीर नहीं मानते तो उनका संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Published on:
18 Nov 2019 08:37 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी