मुजफ्फरनगर

प्रशासनिक अनुमति के बिना ही कर दिया सरकारी अस्पताल का उद्घाटन, मामले में बैठी जांच

निर्वतमान प्रधान पर वाहवाही लूटने के लिए उद्घाटन कराने का आरोप मौजूदा डॉक्टर ने भी अपने अधिकारी से बिना पूछे कराया उद्घाटन
less than 1 minute read
mzn.jpg
खाना

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मुज़फ्फरनगर. जनपद मुजफ्फरनगर में थाना ककरौली व विकासखंड मोरना क्षेत्र के गांव पंचायत चोरावाला में बिना प्रशासन की अनुमति के बिना ही सरकारी अस्पताल का उद्घाटन कर दिए जाने का मामला सामने आया है।

मामला मुजफ्फरनगर के विकासखंड मोरना क्षेत्र के गांव चोरावाला में हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर भारत सरकार द्वारा बनाया गया है।प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक शुभारंभ करने का कोई दिन तय नहीं किया था। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अमर चौधरी व निवर्तमान प्रधान बहरोज अख्तर ने ग्रामीणों को आठ फरवरी को निमंत्रण भेज दिया की दोपहर को गांव में बने सरकारी अस्पताल का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद उद्घाटन कर दिया गया। लोगों ने हॉस्पिटल का सपना साकार होने की बात कहते हुए प्रधान जी का धन्यवाद किया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो के बादल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

मोरना चिकित्सा प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से कोई परमिशन नही थी। ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों की लोकप्रियता हांसिल करने के लिए ये काम किया गया है। मोरना क्षेत्र में हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर बनाये गये हैं।इन सभी का उद्घटान किसी जनप्रतिनिधियों द्वारा होना है जांच कराई जायेगी की प्रधान ने बिना परमिशन उद्घाटन क्यो किया है

Published on:
15 Feb 2021 10:05 pm
Also Read
View All
6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर