मुजफ्फरनगर

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नव विवाहित पुत्र और पुत्र वधू को आशीर्वाद देने पहुंची राज्यपाल, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवनिर्मित कृषि विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद वह मंत्री कपिल देव अग्रवाल के घर पहुंचीं। जहां उन्होंने कपिल देव अग्रवाल के नवविवाहित पुत्र और पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2022, 5:13 PM IST
governor-blesses-newly-married-son-of-minister-kapil-dev-agarwal.png
,,

मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय दौरे पर पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बिजनौर से मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में चित्तौड़ा झाल स्थित नवनिर्मित कृषि विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। उसके बाद वे मुजफ्फरनगर शहर पहुंची। जहां उन्होंने स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उनके नवविवाहित पुत्र और पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह जनपद वासियों का सौभाग्य है कि राज्यपाल उनके जिले और आवास पर पधारी हैं।

उन्होंने इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन को शुकतीर्थ के बारे में जानकारी दी। राज्यमंत्री नें उन्हें बताया कि मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ एक ऐसा स्थान है, ऐसा धाम है, जहां राजा परीक्षित को सुखदेव जी महाराज नें श्रीमद् भागवत कथा सुनाई थी। वह पवित्र वटवृक्ष आज भी शुकतीर्थ में मौजूद है। कपिल देव अग्रवाल ने राज्यपाल से शुकतीर्थ चलने का आग्रह किया तो राज्यपाल ने समय का अभाव बताते हुए मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं शुकतीर्थ फिर कभी जरूर आऊंगी।

मुजफ्फरनगर के गुड़ और शक्कर की तारीफ की

इस दौरान राज्यपाल ने मुजफ्फरनगर के गुड़ और शक्कर की तारीफ की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राज्यपाल को मुजफ्फरनगर का मशहूर गुड़ व शक्कर भेंट भी की। बीजेपी कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी राज्यपाल का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कतार बध खड़े रहे।

आज भी लिया कार्यक्रमों में हिस्सा

राज्यपाल ने गुरुवार को भी मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय का भी दौरा किया।

Published on: