मुजफ्फरनगर

इस नेता ने किया नसीरुद्दीन शाह की जुबान काटकर लाने वाले को 5 लाख का इनाम देने का ऐलान, देखें वीडियो-

हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष मोनू ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
2 min read
muzaffarnagar
इस नेता ने किया नसीरुद्दीन शाह की जुबान काटकर लाने वाले को 5 लाख का इनाम देने का ऐलान, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में गोकशी की अफवाह के बाद हुई हिंसा के मामले में फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। कोई इसे उनका निजी विचार बता रहा है तो कोई इसे देश का अपमान करार दे रहा है। नसरुद्दीन शाह के बयान के बाद अब हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष मोनू ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की है, जिसमें ब्लाॅक अध्यक्ष मोनू ठाकुर ने नसीरुद्दीन शाह की जीभ काटकर लाने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

बता दें कि फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि देश में जैसे हालात हो चले हैं, उससे उन्हें डर लगता है। उनके इस बयान के बाद कुछ लोग उनके पक्ष में उतर आए हैं तो कुछ ने उन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इस मामले में अब हिंदू युवा वाहिनी भी उतर आई है। मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील के हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष मोनू ठाकुर ने फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह के बयान पर पलटवार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है, जिसमें मोनू ठाकुर ने नसीरुद्दीन शाह को देश छोड़कर पाकिस्तान जाने की चेतावनी दी है। साथ ही ठाकुर ने नसीरुद्दीन शाह की जीभ काटकर लाने वाले इंसान को 5 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। इतना ही नहीं मोनू ठाकुर का कहना है मुंबई में जब आतंकियों ने हमले किए थे, तब अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को डर नहीं लगा था और जम्मू कश्मीर में जब हिंदुओं ने पलायन किया था, तब नसीरुद्दीन शाह कहां थे। ठाकुर ने कहा कि नसरुद्दीन जैसे गद्दारों का भारत देश में रहना उचित नहीं है। इन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

Published on:
25 Dec 2018 09:21 am
Also Read
View All
Tamanna Malik Kanwar Yatra: बुर्का पहनकर फिर कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, नोटिस के बाद संविधान का दिया हवाला

Tarun Khatik Kanwar Yatra: शिव भक्ति के साथ इंसाफ की गुहार! भाई की याद में निकली अनोखी कांवड़, होली के दिन हुई थी तरुण खटीक की हत्या

POCSO Court Verdict: ‘विवाह से दुष्कर्म का अपराध खत्म नहीं होता’, शादी के बाद भी नहीं मिली राहत, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Kanwar Yatra 2026: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित को क्या आप जानते हैं? ‘जिम वाली कांवड़’ निकालने की वजह भी बताई

कांवड़ यात्रा: 4 से 12 अगस्त तक दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पूरी तरह बंद, भारी वाहनों पर 30 जुलाई से ‘नो एंट्री’