मुजफ्फरनगर

पुलिस का खौफ: गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, गिड़गिड़ाकर बोला- मैं सरेंडर करने आया हूं

Highlights: -थाना बुढ़ाना पहुंचकर एसएचओ के सामने गिड़गिड़ाया अपराधी -उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं और 307 के मामले में वांछित भी रहा है
less than 1 minute read
evunultucai9gev.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद पुलिस लगातार अपराधियों का नेटवर्क तोड़कर उन्हें जेल भेजने का काम कर रही है। जिसके चलते प्रदेश में लगातार अपराधियों में मन में पुलिस का खौफ भी सिर चढ़कर बोल रहा है। जनपद मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के चलते अपराधी पुलिस का खौफ मान रहे हैं।

इसका जीता जागता उदाहरण समय देखने को मिला जब थाना बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जोला निवासी एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी अपने गले में तख्ती डालकर थाने पहुंच गया। जहां उसने प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल के सामने गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया। जब एसएचओ ने उससे बातचीत की तो पता चला कि वह थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी इलियास उर्फ टीटी पुत्र हनीफ है जिस पर कई मुकदमे दर्ज है और जो 307 के मामले में वांछित चल रहा है।

अपराधी इलियास उर्फ टीटी पुत्र हनीफ ने प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना के सामने सरेण्डर करते हुए भविष्य में कभी भी गुनाह/अपराध न करने की कसम खाई। पुलिस के अनुसार शातिर अभियुक्त इलियास उर्फ टीटी उपरोक्त थाना बुढाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसकी (हिस्टीशीट संख्या-59ए) है और थाने का टॉप-10 अपराधी भी है। जिस पर गैंगेस्टर अधिनियम, हत्या के प्रयास एवं अवैध शस्त्र तस्करी के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

Published on:
06 Mar 2021 02:31 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी