मुजफ्फरनगर

पिता ने बेटी के साथ श्मशान घाट में किया एेसा काम, चीख सुनकर पहुंचे बच्चे तो…

मंदिर घुमाने के नाम पर बेटी को श्मशान घाट लेकर पहुंच था पिता
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 5:05 PM IST
DEMO PIC
पिता ने बेटी के साथ श्मशान घाट में किया एेसा काम, चीख सुनकर पहुंचे बच्चे तो

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के पश्चिम में स्थित मुजफ्फरनगर में एक पिता बेटी को लेकर श्मशान घाट पहुंच गया।यहां उसने बेटी को एेसी खौफनाक दी।जिसका पता पास में क्रिकेट खेल रहे बच्चों को लड़की की चीख आने पर लगा।उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पिता की करतूत को जानकर दंग रह गर्इ। पुलिसकर्मियों ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।वहीं लड़की को सीएससी मोहल्ला में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।लेकिन इससे पहले लड़की ने अपने बयान पुलिस को दे दिये।

दरअसल मामला थाना भोपा कोतवाली क्षेत्र का है जहां के गांव तीर्थ नगरी के नाम से विख्यात शुक्रताल के शमशान घाट में एक नाबालिग युवती को तड़पते हुए देखा गया पास में ही खेल रहे बच्चों ने युवती के रोने की आवाज सुनकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।जिसके बाद यूपी डायल 100 की पीआरवी 2233 मौके पर पहुंची और युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएससी मोरना लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर उपलब्ध ना होने की वजह से पुलिस युवती को लेकर सीएससी भोपा पहुंची भोपा सीएचसी पर जल्द स्ट्रेचर उपलब्ध ना होने की वजह से युवती की जान बचाने के उद्देश्य से यूपी पुलिस के सिपाही युवती को खुद ही ले जाकर भर्ती कराया और इसके साथ ही मामले की जानकारी भोपा थाना पुलिस को भी दे दी। लड़की की हालत को गंभीर देखते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रेफर किया गया। मगर एंबुलेंस के लेट हो जाने की वजह से युवती ने वहीं पर दम तोड़ दिया। हालांकि इससे पहले लड़की ने पुलिस को अपना बयान दर्ज करा दिया। जिसमें उसने अपने पिता सुंदर पर ही उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता सुंदर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद से लाकर की बेटी की हत्या

बताया जा रहा है गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र के गांव सिकरोड निवासी सुंदर की पत्नी की लगभग 4 माह पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी।इसके बाद लगभग 2 माह पूर्व सुंदर अपनी बेटी को जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव रहकड़ा में अपनी बहन कुसुम के यहां छोड़ गया था। मगर सोमवार को सुंदर अपनी बहन की तीज की कोथली लेकर आया और बेटी को घुमाने के बहाने लेकर शुक्रताल पहुंच गया। यहां उसने सल्फास की 5 गोलियां बेटी को खिला दी।इतना ही नहीं आरोपी ने बेटी को पास ही के श्मशान घाट की बेंच पर उसे मरने के लिए छोड़ कर फरार हो गया।इस दौरान लड़की के चीख निकल गर्इ।जिसके बाद पास में खेल रहे बच्चों को लड़की की आवाज सुनार्इ दी।उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।जिसके बाद यूपी डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को इलाज के लिए चिकित्सालय भिजवाया।यहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गर्इ।

Published on: