मुजफ्फरनगर

दोस्तों को घर बुलाता था पति और कहता जाओ मेरी पत्नी के साथ…

जुआ खेलकर कर्ज में डूबने पर दोस्तों को घर बुलाना किया था शुरु।
2 min read
crime

शामली। देश में शादी को एक अटूट बंधन कहा जाता है। साथ ही पति पत्नी के रिश्ते को भी काफी महत्व दिया जाता है। वहीं अगर एक पति ही अपनी पत्नी को दोस्तों के साथ जिस्मानी रिश्ता बनाने का दबाव डाले तो। दरअसल ऐसा ही एक मामला शामली का सामने आया है। जहां की दो पीड़ित बहनों ने अपने पतियों पर आरोप लगाया है कि उनके पति कर्ज उतारने के लिए अपने दोस्तों को घर बुलाते हैं और जिस्मानी रिश्ता बनाने का दबाव डालते हैं। जिसके बाद दोनों अपने परिजनों के साथ एसपी शामली के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 7 माह पूर्व शामली जनपद के थाना झिंझाना के चौसाना गांव की रहने वाली दो सगी बहनों की निकाह सहारनपुर जनपद के नकुड थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा निवासी दो सगे भाइयों के साथ हुआ था। आरोप है कि दोनों भाई शादी के बाद से ही इन्हें परेशान कर रहे थे। दोनों भाई जुआ खेलने के आदी हैं और दोनों भाइयों पर उसके कारण काफी कर्जा हो गया।

आरोप है कि इसी कर्ज को उतारने के लिए दोनों भाइयों ने अपने साथियों को घर बुलाना शुरू कर दिया और अपनी पत्नी पर दोस्तों के साथ जिस्मानी रिश्ता बनाने का दबाव बनाने लगे। जब दोनों ने इस बात का विरोध किया तो दोनों उनके साथ मारपीट करने लगे।

पीड़िताओं के अनुसार एक दिन दोनों बहनें ससुराल से अपने घर चौसाना पहुंची और अपने परिजनों को सारी बात बताई। दोनों बहनों की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। दोनों बहनों को उनके परिजन साथ में लेकर एसपी शामली के पास पहुंचे। एसपी शामली ने इस पूरे मामले में जांच कर मुकदमा किए जाने के आदेश किए।

Published on:
06 May 2018 02:22 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी