मुजफ्फरनगर

VIDEO: बंद होटल मे कर रहे थे अवैध काम, पुलिस ने पहुंच कर तीन को किया गिरफ्तार

अवैध शराब बनाने के कारखाने का भंडाफोड पुलिस ने मुठभेड़ में तीन को किया गिरफ्तार बंद पड़े होटल में बनाई जा रही थी शराब
less than 1 minute read
muzaffarnagar
बंद होटल मे कर रहे थे अवैध काम, पुलिस ने पहुंच कर तीन को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ कर दिया। ये अवैध शराब का कारोबार एक बंद पड़े होटल में चल रहा था। जहां से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार और भारी मात्रा में रेक्टिफाइड शराब बरामद हुई है।

मामला थाना मीरापुर क्षेत्र का है जंहा थाना मीरापुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामराज को जाने वाली सड़क पर एक बंद पड़े होटल में छापेमारी की। जहां पुलिस को कुछ लोग रेक्टिफाइड से अवैध शराब बनाते मिले। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी साहस का परिचय देते हुए मौके से 3 बदमाशों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके से दो मस्कट, कारतूस, अवैध रेक्टिफाइड शराब तथा अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर और जानकारी जुटाने में लगी है।

UP Newsसे जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebookपर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Updated on:
25 Apr 2019 11:09 am
Published on:
25 Apr 2019 10:29 am