मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में अवैध मोबाइल भ्रूण जांच केंद्र का भंडाफोड़, महिला सहित तीन गिरफ्तार

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुजफ्फरनगर के चरथावल में अवैध भ्रूण जांच केंद्र पर मारा छापा

2 min read
muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. देश व प्रदेश सरकार बेटियों को बचाने के लिए कई कार्यक्रम व योजनाएं चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं सभ्य समाज में अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो चंद रुपयों की खातिर भ्रूण की जांच कर लोगों को गलत राह पर धकेल रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे के गांव अकबरपुर का है। जहां हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रहे मोबाइल भ्रूण जांच केंद्र का भंडाफोड़ कर दो युवकों और एक महिला को भ्रूण जांच करने की मशीनों के साथ गिरफ्तार किया है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी आरोपियों व भ्रूण जांच की सभी मशीन अपनी साथ लेकर हरियाणा रवाना हो गई है।

दरअसल पिछले कई महीनों से हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम को मुजफ्फरनगर के गांवों में मोबाइल भ्रूण जांच केंद्र के चलने की सूचना मिल रही थी। जहां धड़ल्ले से परीक्षण का काम चल रहा था। सोमवार को हरियाणा से आई एक टीम ने चरथावल कस्बे के गांव अकबरपुर में अपना जाल बिछा दिया। हरियाणा से आई टीम ने एक युवती को इन लोगों के पास भेजकर छापेमारी कर दी। छापेमारी के दौरान एक महिला और मिली, जिसकी भ्रूण जांच चल रही थी। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने एक महिला व सुभाष नाम के एजेंट व झोलाछाप डॉक्टर शाहआलम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भ्रूण जांच करने की मशीन भी बरामद की गई है।

आपको बता दें कि सुभाष नाम का यह व्यक्ति ग्राहकों को खोजकर लाता था और मोटी रकम ऐंठकर भ्रूण जांच किया करता था। वह एक जांच के 30 हजार रुपये लिया करता था। हरियाणा से आई पीएनडीटी की टीम के नोडल अधिकारी ने बताया कि कई महीनों से इस तरह की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसको लेकर छापेमारी की गई है।

Published on:
17 Apr 2018 09:34 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा