मुजफ्फरनगर

यूपी के इस शहर में नकाबपोशों का हमला सीसीटीवी में हुआ कैद, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

पैट्रोल पम्प पर नकाबपोश बदमाशो का धावा सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

2 min read
cctv.png

मुजफ्फरनगर. बीती रात बदमाशों ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर एक पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाश हाथों में हथियार लेकर पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसे, जहां पर 2 कर्मचारी बैठे हुए थे। बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए मारपीट की और वहां रखी लगभग 5 से 10 हजार रूपये की नगदी लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।

लूट की यह वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी कई घंटे बीतने के बाद उस समय हुई। जब पेट्रोल पंप के मालिक ने थाने में तहरीर दी और तहरीर देने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए लूट का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया, जिसमें लूट की सारी वारदात कैद हो गई थी। इसमें आप भी साफ तौर पर देख सकते हैं कि पहले दो नकाबपोश बदमाश हाथों में हथियार लिए केबिन में घुस जाते हैं।

जहां पर पैट्रोल पंप के दो कर्मचारियों को मारपीट कर हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए वहां रखी नगदी लूट लेते हैं। तभी दोनों बदमाशों के दो अन्य साथी केबिन में घुसते हैं। इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश करने में जुटी है और साथ ही साथ सीसीटीवी में कैद इन चारों बदमाशों के फोटो सोशल मीडिया और अन्य तरीके से भी बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी है।

Published on:
02 Nov 2019 09:06 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा