मुजफ्फरनगर

आइपीएस विवेक कुमार की ससुराल में तीसरे दिन भी हुई छानबीन

आइपीएस विवेक कुमार की ससुराल में गहन छानबीन की है।
2 min read
ips

मुजफ्फरनगर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने तीसरे दिन भी जिले के आर्यपुरी स्थित आइपीएस विवेक कुमार की ससुराल में गहन छानबीन की। इसके बाद बुधवार की सुबह टीम छानबीन के बाद बाहर निकली और टाउनहाल स्थित एक मकान पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यहां छापामारी के दौरान टीम ने आइपीएस के रिश्तेदारों के लॉकर और बैंक खातों की भी बारीकी से जांच-पड़ताल की है। फिलहाल एसयूवी टीम घर पर ही डेरा डाले हुए है।

सोमवार को डाला था डेरा

जानकारी के लिए बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले में ही आइपीएस विवेक कुमार की ससुराल है। बिहार एसवीयू की टीम ने यहां सोमवार को ही डेरा डाल दिया था और मंगलवार की शाम से आवास में छानबीन शुरू की गई। बताया गया है कि इस दौरान टीम ने यहां बैंक से संबंधित सभी दस्तावेजों को खंगाला और साथ ही आइपीएस के रिश्तेदारों के लॉकर की भी छानबीन की। इसके बाद से चर्चा है कि यहां से काफी मात्र में कैश बरामद हुआ है। साथ ही घर और लॉकर से बरामद की गई ज्वैलरी का ब्यौरा लिया गया है।

ससुराल वालो को किया नजरबंद

एसवीयू ने फिलहाल आइपीएस के ससुराल वालों को एक तरह से नजरबंद कर दिया है। इनके मकान पर फोर्स तैनात की गई है और अब घर में न किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है, न ही अंदर वालों को बाहर जाने दिया जा रहा है। अब माना जा रहा है कि जल्द ही टीम एक अन्य व्यक्ति से भी पूछताछ कर सकती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एक हफ्ते पहले ही आर्यपुरी में बिहार नंबर की कई गाड़ियां देखी गई थीं। इस बाबात एसएसपी अनंत देव तिवारी ने बताया कि एसवीयू टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

Published on:
19 Apr 2018 02:38 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी