मुजफ्फरनगर

ये वीडियो वायरल होने के बाद छात्र ने की आत्महत्या

थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है

2 min read
police
ये वीडियो वायरल होने के बाद छात्र ने की आत्महत्या

मुज़फ्फरनगर. थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को कुछ युवको द्वारा युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आईटीआई के छात्र की सरेराह पहले तो पिटाई की गई और फिर उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिटाई के बाद वायरल हुए वीडियो से क्षुब्ध होकर पीड़ित युवक ने गुरुवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ मामले की जांच में जुट गई है।

मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की अमित विहार कॉलोनी का है। कुछ युवकों ने युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आईटीआई के छात्र कपिल की पहले तो सरेराह पिटाई कर दी। उस समय कपिल अपने घर वापस चला गया था। मगर जिन युवकों ने कपिल की पिटाई की थी। उन्होंने मृतक युवक का पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। परिजनों ने आरोप लगाए है कि पिटाई के बाद वायरल हुए वीडियो से क्षुब्ध होकर पीड़ित युवक कपिल ने को अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले की एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में एक कपिल नाम का बच्चा ने जाल से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने वायरल वीडियो के होने से इंकार किया है।

Published on:
12 Oct 2018 09:50 am
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश