मुजफ्फरनगर

Hathras में जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज के बाद जाट समाज में उबाल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Highlights -हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गए थे जयंत -लाठीचार्ज के बाद रालोद कार्यकर्ताओं व जाटों में उबाल
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2020, 10:53 AM IST
photo6332317696540125883.jpg

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय युवा जाट महासभा ने हाथरस में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजकर निंदा की है। दरअसल मुज़फ्फरनगर में जिला कलेक्ट्रेट स्तिथ जिलाधिकारी कार्यालय पर अखिल भारतीय युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी के नर्त्तत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी के माध्यम महामहिमा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कचहरी परिसर में जिला पुलिस प्रशासन और ने सुरक्षा व्यवस्था के काफी इंतेजाम किए हुए थे।

वहीं अखिल भारतीय युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने ज्ञापन देने के दौरान बताया कि पूर्व सांसद जयंत चौधरी रविवार को हाथरस में पीड़िता के घर शोक संवेदना प्रकट करने जा रहे थे। हाथरस में पहुँचने के उपरांत वहां कुछ मीडिया बंधुओ से वार्ता कर रहे थे, तभी अचानक से पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया, जो कि बहुत ही शर्मनाक व अमानवीय है और यह घटना प्रशासन की तानाशाही व अशिष्टता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि अखिल जाट महासभा माननीय जयंत चौधरी पर पुलिस द्वारा हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करती है और हम सरकार से मांग करते हैं कि रालोद नेता जयंत चौधरी के ऊपर लाठीचार्ज कर रहे पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अखिल भारतीय युवा जाट महासभा सड़कों पर उतर उग्र आंदोलन करेगी।

Published on: