मुजफ्फरनगर

शुक्रतीर्थ पर लगा कार्तिक गंगा स्नान मेला, देखनों को मिल रहे यह अद्भुत नजारे

  Highlights गंगा स्नान पर हार बार की तरह लगा मेला मेले में आक्रषण का केंद्र बनी बुजुर्ग भंवरकली हुक्के के साथ स्मार्ट फोन लेकर बैठी बुजुर्ग दादी
less than 1 minute read
nn_1.jpg

मुजफ्फरनगर। जिले में तीर्थ नगरी के नाम से विख्यात शुकतीर्थ में गंगा किनारे सैंकड़ों सालों से आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले में एक से एक अद्भुत नजारे देखने को मिल रहे है। इसमें पहला नजारा एक तंबू में देखने को मिला। जिसमे गांव घटायन की निवासी महिला भंवर कली को एक हाथ मे हुक्का तो दूसरे हाथ मे एंड्राइड मोबाइल फोन दिया हुआ है। 70 वर्षीय महिला भंवर कली प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती है । तिरपाल से बने टैंट में बैठी भंवरकली के एक हाथ में हुक्के का पाईप है तो दूसरे हाथ में एन्ड्रॉयड मोबाईल रखती हैं।

बदलते समय के साथ बदलाव जरूरी

भंवरकली ने बताया कि बदलते जमाने के साथ उन्होंने खुद को बदल लिया है। हुक्का अगर पुरानेपन का एहसास कराता है, तो एन्ड्रॉयड मोबाइल आधुनिकता का परिचय देता है। पिछले 5 दशकों से वह शुकतीर्थ मेले में आ रही है। कभी वह बहू थी। आज वह पौत्रों की दादी है। भंवरकली को लोकगीत भी पसंद है। कुछ नये गाने भी पसन्द है। भंवरकली हुक्का पीने के बावजूद युवाओं को नशे के सेवन से दूर रहने की बात करती हैं। भंवरकली नये ज़माने को समय का परिवर्तन बताती हैं। उनका फेसबुक पर अपना अकाउंट भी है। वही बता दें कि गंगा स्नान मेले में लगे तम्बुओं में बुज़ुर्गों की मौजूदगी न के बराबर ही है। फिर भी कुछ तम्बुओं में नई पुराने दौर के संगम का दृश्य आपको मिल ही जायेगा। भंवरकली का अंदाज़ भले ही पुराना हो पर नीरस बिलकुल नहीं है भँवरकली का हुक्के की गुडग़ुड़ाहट उनके आत्मविश्वास और जीवटता का एहसास करा रही है।

Published on:
11 Nov 2019 03:05 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी