मुजफ्फरनगर

बृजभूषण पर फैसले के लिए सरकार के पास सिर्फ कल का दिन, परसो खाप करेंगी दिल्ली कूच

बृजभूषण शरण सिंह मामले में बीजेपी सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जंतर- मंतर पर धरने दे रहे पहलवानों के समर्थक में परसों पश्चिमी यूपी की खाप दिल्ली के लिए कूच करेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2023, 1:24 PM IST
kahap.jpg
खाप पंचायत पहलवानों के समर्थन में आई।

दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने दे रहे पहलवानों के समर्थन में अब खाप पंचायत भी उतर आई है। इससे बीजेपी सरकार की मुसीबतें बढ़ सकती है। 7 मई को सर्वखाप चौधरी और 7 जिम्मेदार लोग दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। जहां पर बैठक करके भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

मुजफ्फरनगर की सोरम चौपाल ने गुरुवार को खाप पंचायत की आपात बैठक बुलाई। जिसमें सर्वसम्मति से पहलवालों को अपना समर्थन दिया है। इसमें खाप देशवाल, राठी, बुड़ियान, दुड्डा, बेनीवाल, कुंड, नि्रवाल, बालियान, घनघस, लाटीयान, अहलावत और बत्तीसा जंतर-मंतर पहुंचेंगे। सर्वप खाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि सभी खापों ने धरने पर बैठे पहलवानों को समर्थन दिया है।

यह लड़ाई खिलाड़ियों के अस्तित्व बचाने की है: नरेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि यह लड़ाई खिलाड़ियों के अस्तित्व बचाने की है। सभी मनमुटाव दूर का एकजुट होकर खिलाड़ियों का समर्थन करें। सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार अंग्रेजी शासन काल से भी खतरनाक है।

“क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात”
वहीं गुरुवार को सांसद बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या पहुंचे और हनुमान गढ़ी जाकर दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षमा बड़न को चाहिए, छोटन को उत्पात। उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट के फैसले को स्वीकार करता हूं और कोर्ट पर पूरा भरोसा है। साथ ही कहा कि अयोध्या का कार्यक्रम पहले से तय था। मेरा किसी के कोई द्वेष और बैर लेना नहीं है।

Updated on:
5 May 2023, 1:24 PM IST
Published on: