मुजफ्फरनगर

पंचायत चुनाव से पहले इस दल ने घोषित की नई कार्यकारिणी

Highlights - क्रांति सेना संगठन की कार्यकारिणी घोषित - पंचायत चुनाव से पहले क्रांति सेना की मजबूती के लिए बनाई नई कार्यकारिणी - नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र शर्मा ने घोषित की जिला कार्यकारिणी
2 min read
muzaffarnagar.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरनगर. थाना सिविल लाइन क्षेत्र के प्रकाश चौक पर बुधवार को प्रकाश मार्किट स्थित क्रांति सेना के कार्यालय पर क्रांति सेना की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता क्रांति सेना प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने और संचालन शरद कपूर ने किया। बैठक में पंचायत चुनाव से पहले क्रांति सेना को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व की जिला कमेटी को भंग करते हुए नई जिला कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई। जिसमें नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र शर्मा ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।

इस कार्यकारिणी में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शरद कपूर, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी, अवनीश चौहान, संजय गोयल, जिला कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग, जिला सचिव प्रवीण शर्मा, आलोक अग्रवाल, नरेंद्र ठाकुर, संजय चौधरी अरविंद प्रजापति, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र शर्मा एवं उद्योग व्यापार सेना जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल एवं क्रांति कामगार सेना जिला अध्यक्ष पद पर शक्ति सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास गोयल, जिलामहासचिव पंकज कुमार, मीडिया प्रभारी जॉनी कश्यप आदि को पदों की जिम्मेदारियां दी गईं।

क्रांति सेना महासचिव मनोज सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि राष्ट्र व हिंदुत्व के साथ-साथ आप सभी को जनसमस्याओं, शिक्षित बेरोजगारों की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, नगर महासचिव अखिलेश पूरी, नगर संगठन मंत्री जॉनी पंडित, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, राजन वर्मा , नगर सचिव बाबूराम कश्यप, अमित कश्यप, कुलदीप सूर्यवंशी, ग्राम प्रमुख रविंद्र सैनी, योगेंद्र बिहारी, दीपक कश्यप, एडवोकेट दीपक धीमान, बॉबी शर्मा, संजय वर्मा, शिव कुमार चौधरी, धर्मेंद्र वाल्मीकि, गोपी वर्मा, प्रिंस, विजय, आशु, मोहित सैनी, हर्ष सैनी आदि उपस्थित रहे।

Published on:
04 Mar 2021 12:59 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी