मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में युवक की लाइव पिटाई की दर्दनाक वीडियो वायरल होने से इलाके में दहशत

एक दिन पहले पिलखुआ में कथित गौकशी के आरोप में एक युवक की भीड़ ने हत्या कर दी थी
2 min read
muzaffarnagar violence
मुजफ्फरनगर में युवक की लाइव पिटाई की दर्दनाक वीडियो वायरल होने से इलाके में दहशत

मुजफ्फरनगर. हापुड़ के पिलखुआ में कथित गौकशी के आरोप में एक मुस्लिम युवक की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि मुजफ्फरनगर से ऐसी ही एक लाइव पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद लोग दहशत में है। मुज़फ्फरनगर के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के A-2-Z रोड पर खुलेआम गुंडई का वीडियो तेजी से वॉयरल हो रहा है। इस वॉयरल वीडियो में एक युवक को सरेराह लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा का पीटते हुए देखा जा सकता है। इस घटना में पीड़ित युवक को गंभीर चोटे आई है। घायल युवक जिला चिकित्सालय में अपना इलाज करा रहा है।

दरअसल, दो दिन पूर्व मुज़फ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के A-2-Z रोड़ पर कुछ युवकों ने दो बाइक सवार युवकों की लाठी डंडों से सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पिटाई की और खुद ही मोबाईल से पिटाई का वीडियो भी बनाते रहे। इस दौरान बाइक सवार एक युवक तो किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़ा हुआ, लेकीन बाइक सवार एक युवक को गंभीर चोटें आई है। युवक के साथ मारपिटाई कर सभी युवक मौके से फरार हो गए,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने बहुत ही कमजोर धाराओं में इन दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसका परिणाम ये हुआ कि युवकों की गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को बड़ी ही आसानी से जमानत मिल गई। पीड़ित युवक की माने तो वह 31,500 रूपये लेकर घर के काम से जा रहा था। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लड़के किसी को पीट रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक उस युवक को पीटते-पीटते उन युवकों उसे भी पकड़ लिया। पीड़ित के मुताबिक विवेक, विहान भाटी उर्फ़ राहुल और आकाश ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में सीओ मण्डी योगेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आपस में लड़कों का झगड़ा हुआ था, जिसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पीड़ित के बयान के आधार पर दीपक नाम के लड़के के खिलाफ रिपोर्ट लिखी घई थी। आरोपीू के खिलाफ IPC की धारा 304 , 504 , 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल युवक अब भी हॉस्पिटल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट के बाद उचित धाराओं में मामले को तब्दील किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
20 Jun 2018 06:46 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी