मुजफ्फरनगर

भाजपा नेता ब्रहमदत्त दिवेदी और कृष्णानंद राय हत्याकांड के आरोपी संजीव जीवा ने जताया जान का खतरा

संजीव जीवा की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार लखनऊ जेल में बंद है पश्चिम का कुख्यात संजीव जीवा पेशी के दौरान जताई पति की हत्या की आशंका

2 min read
meerut-1.jpg
फाइल फाेटाे

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मुजफ्फरनगर. पूर्वाचल के दिग्गज भाजपा विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में जेल में बंद संजीव जीवा की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए पति की जान की रक्षा के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से गुहार लगाई है।

संजीव जीव की पत्नी पायल का कहना है कि पेशी के दौरान षड्यंत्र के तहत उसके पति की हत्या कराई जा सकती है। उसने पति की सुरक्षा के लिए सीजेआई से उच्चाधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है। पायल माहेश्वरी पत्नी संजीव माहेश्वरी निवासी ग्राम आमदपुर जिला शामली ने सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को एक पत्र प्रेषित किया है। पत्र में बताया गया है कि संजीव माहेश्वरी जो कि ब्रहमदत्त द्विवेदी की हत्या व अन्य मामलों में जिला जेल लखनऊ में बंद हैं। संजीव माहेश्वरी कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में भी अभियुक्त रहा है। इस मामले में संजीव को न्यायालय से दोष मुक्त किया जा चुका है।

पायल माहेश्वरी ने आरोप लगाया है कि ब्रहमदत्त दिवेदी के पुत्र सुनील दत्त दिवेदी जो कि भाजपा विधायक हैं और कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय जो कि भाजपा नेता हैं, षड्यंत्र के तहत संजीव जीवा की हत्या जेल के अंदर या न्यायालय में पेशी के दौरा करा सकते हैं। पायल ने आरोप लगाया कि संजीव की हत्या के लिए लगातार षड्यंत्र किये जा रहे हैं। 30 जनवरी 2021 को एक बड़े अधिकारी ने जेल में पहुंचकर संजीव को पेशी के दौरान हत्या कराने की धमकी भी दी है। इस मामले में पायल पूर्व में भी कई संस्थाओं के प्रमुखों को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर चुकी है। पायल ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से प्रार्थना की है कि वे उसके पति की जीवन की रक्षा के लिए उच्चाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दें। पायल ने कहा कि संजीव के विचाराधीन मुकदमों में पेशी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कराई जाये।

Updated on:
02 Feb 2021 06:52 pm
Published on:
02 Feb 2021 06:34 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा