मुजफ्फरनगर

चुनाव परिणाम आने से पहले ही गर्म हुआ सट्टा बाजार, भाजपा के इस पूर्व केंद्रीय मंत्री पर लग रहा बड़ा दांव

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस सीट पर हाे चुके हैं मतदान
less than 1 minute read
news
चुनाव परिणाम आने से पहले ही गर्म हुआ सट्टा बाजार, भाजपा के इस पूर्व केंद्रीय मंत्री पर लग रहा बड़ा दांव

मुजफ्फरनगर।पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। इसके बाद प्रत्याशी वोटों का आंकलन लगाने में जुटे हैं। वहीं मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर प्रत्याशियाें के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। यही कारण है कि यहां भाजपा और रालोद मुखिया की हार-जीत को लेकर सट्टा तक लग रहा है।सूत्रों की माने तो सट्टे के इस खेल में ज्यादा दाम पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के सामने खड़े भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर लगाये जा रहे हैं।जबकि पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह चौधरी के बेटे अजीत सिंह का कम रेट है।

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री के सामने उतरे रालोद मुखिया अजीत सिंह

दरअसल बागपत लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे अजीत सिंह चौधरी इस बार गठबंधन के साथ खुद चुनावी मैदान में उतरे है। उनकी टक्कर भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से है। इस लोकसभा सीट से रालोद मुखिया अजीत सिंह का समर्थन करते हुए अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। वहीं आप ने भी अजीत सिंह को सपोर्ट किया है। इसके चलते मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर अजीत सिंह और भाजपा के संजीव बालियान में काटे की टक्कर है। दोनों नेताओं की जीत हार को लेकर भारी रेट लगाया जा रहा है। अब जल्द ही परिणाम आना बाकी है।

आमने-सामने खड़े दोनों नेताओं पर लगा रहा यह रेट

सट्टा बाजार में भाजपा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का रेट 20 से 25 रुपये तक है, जबकि अजीत सिंह का रेट 1 से 15 रुपये तक लगाया जा रहा है। वहीं 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुआ था। इसके परिणाम 23 मई को वोटों की गिनती के बाद सामने आएंगे। क्षेत्र के लोगों की माने तो इस बार मुस्लिम और दलित के साथ ही जाट वोट बट गया है। इसका फायदा गठबंधन प्रत्याशी को भी मिल सकता है।

Published on:
01 May 2019 11:13 am
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी