मुजफ्फरनगर

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को तमंचा दिखा रोका, फिर डेढ़ लाख की लूट कर फरार हुए बदमाश

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाईनेंस कर्मचारी से पूरे मामले की जनकारी ली और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस अभी जांच की बात कह रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2020, 11:31 AM IST
photo6312078139899095876.jpg

मुज़फ्फरनगर। जनपद में मंगलवार को थाना पुरकाजी क्षेत्र के पुरकाजी लक्सर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने फाईनेंस कर्मचारी को तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उससे लगभग डेढ लाख रूपए की नकदी को लूटकर सनसनी फैला दी।बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाईनेंस कर्मचारी से पूरे मामले की जनकारी ली और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस अभी जांच की बात कह रही है। वहीं सीओ सदर कुलदीप सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

दरअसल मंगलवार की दोपहर के समय पुरकाजी स्थित बंधन बैंक का कर्मचारी मोहित बालियान पुरकाजी के हरिनगर गांव से कलेक्शन इकट्ठा कर अपनी बाईक से पुरकाजी लौट रहा था। फाईनेंस कर्मचारी के मुताबिक जब वह पुरकाजी लक्सर मार्ग स्थित सुवाहेडी रोड पर पहुंचा तो पीछे से एक बाईक पर सवार दो युवकों ने पहले उसकी बाईक में टक्कर मार दी। उसके बाद उससे तमंचे की नोक पर रूपयों से भरा हुआ बैग उठाकर भाग गए।

कर्मचारी ने अपने साथ हुई लूट की जानकारी पुरकाजी स्थित बंधन बैंक आफिस पर दी। सूचना पर एसएसआई क्षितिज कुमार मय पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचें जहां पर उन्होने पीडित फाईनेंस कर्मचारी से मामले की जानकारी ली। पुलिस फाईनेंस कर्मचारी के हुई लूट की जांच पडताल में जुटी हुई है।

Published on: