मुजफ्फरनगर

पढ़ाने के बहाने मौलवी ने छात्रा को मदरसे में बुलाया फिर किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर से एक समसनीखेज खबर सामने आई है यहां एक मौलवी (शिक्षक) ने मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने छात्रा को पढ़ने के लिए मदरसे अकेले बुलाया था।
less than 1 minute read
Feature image
प्रतीकात्मक तस्वीर, PC - पत्रिका।

मुजफ्फरनगर में शिक्षा के मंदिर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मदरसे के मौलवी ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। छात्रा को मौलवी ने पढ़ने के लिए मदरसे में बुलाया और उसके साथ घिनौना काम किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मौलवी (शिक्षक) को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने बताया कि यूपी के मुजफ्फरपुर जिले से रविवार को यह घटना सामने आई। मदरसा शिक्षक को 15 वर्षीय छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा को मेडिकल पुष्टि के लिए भेजा गया है। 

छुट्टी के दिन आरोपी ने छात्रा को पढ़ने के लिए बुलाया

आरोपी मौलवी ने छात्रा को पढ़ने के लिए रविवार को मदरसे में बुलाया। उसने कहा कि तुम रविवार को आना और मैं तुम्हारे सारे डाउट क्लियर कर दूंगा। छात्रा तो पढ़ने के लिए गई थी लेकिन यहां तो मौलवी वहसी दरिंदा बन गया और पढ़ाने की जगह उसके जिस्म के साथ खेला। छात्रा ने घर पहुंचकर सारी बातें अपने परिजनों से बताई। छात्रा के परिजन उसे थाने लेकर गए और केस दर्ज करवाया।

सर्किल ऑफिसर (सीओ) रूपाली राव ने बताया कि पुलिस ने सद्दाम हुसैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसके बाद उसे नई मंडी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।.

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लड़की को कथित तौर पर पढ़ाने के बहाने मदरसे में लाया गया था और बाद में आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया है।

Updated on:
02 Jun 2025 12:13 pm
Published on:
02 Jun 2025 12:13 pm