मुजफ्फरनगर

भगवान राम के सपने में आने के बाद मुस्लिम ठाकुर ने अपनाया हिन्दू धर्म तो हुआ ये हाल

पीड़ित की शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस
2 min read
yagya
भगवान राम के सपने में आने के बाद मुस्लिम ठाकुर ने अपनाया हिन्दू धर्म तो हुआ ये हाल

शामली। शहर में मुस्लिम से हिंदू बने युवक संजू राणा ने जान का खतरा बताते हुए शामली पुलिस को अपने एक परिजन अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि यह सभी लोग उस पर वापस धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित को जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

आपको बता दें कि यह मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरेंद्र नगर का है। यहां का रहने वाला मुस्लिम राजपूत बिरादरी का एक युवक शहजाद राणा ने 3 दिन पूर्व अपना धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन गया था और अपना नाम भी संजू राणा रख लिया था। यही नहीं संजू राणा ने अपने बेटे को भी हिंदू बना कर उसका नाम शेखर राणा रख लिया था। पीड़ित का कहना था कि उसके सपने में भगवान राम आए थे अब वह राम में आस्था रखता है और इसी कारण वह हिन्दू बना है।

संजू राणा का कहना है उसी का एक परिजन व पड़ोस के दर्जनों युवक उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं और उसी को लेकर उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। आज भी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया तो वह किसी तरह जान बचाकर भाग आया। पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी शामली दिनेश कुमार पी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि भारत के संविधान में सभी व्यक्ति को अपनी इच्छा अनुसार जीवन जीने धर्म में रहने का अधिकार है। संजू राणा के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जांच कराएंगे और जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Published on:
03 Nov 2018 08:02 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी