मुजफ्फरनगर

VIDEO: इस बड़े वोट बैंक पर गठबंधन और कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, मुस्लिम कर रहे पीएम के लिए यह दुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मुस्लिमों ने की ऐसी मांग वेस्ट यूपी में गठबंधन आैर कांग्रेस ने मुस्लिमों पर बड़ा दांव खेला है  

less than 1 minute read
pm
VIDEO: इस बड़े वोट बैंक पर गठबंधन और कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, मुस्लिम कर रहे पीएम के लिए यह दुआ

मुजफ्फरनगर. परधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए मुस्लिम समाज ने नई पहल की है। एक तरफ जहां मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं, वहीं वोट भी मांग रहे है। मुस्लिमों की इस पहल के बाद में विपक्ष में खलबली मची हुई है। दरअसल, कांग्रेस व सपा-बसपा मुस्लिमों को अपना वोट बैंक मानते है। कांग्रेस ने वेस्ट यूपी में मुस्लिम कार्ड भी खेला है। कई लोकसभा सीट पर मुस्लिमों को टिकट दिया है।

सपा बसपा और रालोद गठबंधन और कांग्रेस पार्टी मुस्लिम मतदाताओं के भरोसे चुनाव मैदान में हैं। मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ की है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक मोहम्मद अख्तर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था, उसे पूरा करके दिखाया है। जिस वजह से मुस्लिम समाज दोबारा नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री देखना चाहता हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा और रालोद ने गठबंधन कर वेस्ट यूपी में मुस्लिम समीकरण बैठाए थे। कांग्रेस ने वेस्ट यूपी की चार सीट पर मुस्लिमों को उतारा है। सहारनपुर लोकसभा सीट से इमरान मसूद, अमरोहा से अल्वी, बिजनौर से नसीमुद्दीन सिद्दकी और मुरादाबाद से कांग्रेस नेे शायर इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस ने टिकट दिया है। ऐसे में इन सीटों पर कड़ी टक्कर होती नजर आ रही है। वहीं गठबंधन ने भी अमरोहा से दानिश और सहारनपुर से फजलुर्रहमान को टिकट दिया है।

Published on:
25 Mar 2019 09:39 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा