मुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar: भाजपा के इस बड़े नेता की गाड़ी में हुआ जोरदार धमाका, वजह जानकर पुलिस भी हैरान- देखें वीडियो

खास बातें- थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित कूकड़ा मंडी में हुआ हादसा कूकड़ा मंडी के पास स्थित ऑफिस से जा रहे थे घर रास्‍ते में उनकी गाड़ी में धमाके के साथ आग लग गई

less than 1 minute read
muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर। जनपद में देर रात भाजपा नेता धर्मवीर बालियान की गाड़ी में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो धमाके की वजह जानकर हैरान रह गई।

कार से कूदकर बचाई जान

हादसा जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित कूकड़ा मंडी में हुआ। गुरुवार देर रात को BJP के वरिष्ठ नेता धर्मवीर बालियान अपने कार्यालय से घर जा रहे थे। उनका ऑफिस कूकड़ा मंडी के पास स्थित है। कार्यालय से वह अपनी स्कॉर्पियो कार में घर के लिए निकले थे। रास्‍ते में अचानक उनकी गाड़ी में धमाके के साथ आग लग गई। स्थि‍ति को भांपते हुए भाजपा नेता फौरन अपनी कार से कूद गए। उन्‍होंने फौरन पुलिस और दकमल को सूचना दी। वहीं, हादसे से क्षेत्र में सनसनी मच गई।

आधे घंटे के बाद पहुंची दमकल की गाड़ी

सूचना मिलने के बाद कूकड़ा मंडी पुलिस चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। आधे घंटे के बाद दमकल विभाग की गाड़ी भी वहां पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भाजपा नेता धर्मवीर बालियान ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण एसी का कंप्रेसर फट गया था। इस कारण गाड़ी में आग लग गई थी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Published on:
09 Aug 2019 12:12 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा