मुजफ्फरनगर

बहन को 1700 रुपए ईदी देने पर हुआ विवाद, पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी जान

Muzaffarnagar Murder Suicide : मुजफ्फरनगर में ईदी के 1700 रुपयों को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी और 2 मासूम बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। मामला सरवट इलाके का है।

2 min read
Feature image
पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद फंदे से लटका पति, PC- X

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर के सरवट इलाके में एक ही कमरे से परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद हुए। मृतकों में इरशाद (32), उसकी पत्नी नूरीन (28), 2 साल का बेटा आहिल और महज एक महीने की दुधमुंही बच्ची अक्शा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और शुरुआती जांच इशारा करती है कि इरशाद ने पहले अपने परिवार को खत्म किया और फिर खुद फंदे पर झूल गया।

बहन को दिए 1700 रुपये बने वजह

इस खूनी संघर्ष की जड़ में ईद के दौरान दिया गया एक मामूली सा उपहार था। परिजनों के मुताबिक, 22 मार्च (ईद के दूसरे दिन) इरशाद ने अपनी बहन को ईदी के तौर पर 1700 रुपये दिए थे। इसी बात को लेकर पत्नी नूरीन नाराज थी और दोनों के बीच पिछले कई दिनों से तीखी बहस चल रही थी। सोमवार रात और मंगलवार तड़के 4 बजे तक भी पड़ोसियों ने उनके घर से झगड़े की आवाजें सुनी थीं, जिसके बाद अचानक सन्नाटा छा गया।

नूरीन की बहन अर्शी ने इरशाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि शादी के महज 22 दिन बाद से ही इरशाद नूरीन को प्रताड़ित करने लगा था। वह अक्सर शराब के नशे में धुत रहता था और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था। अर्शी के मुताबिक, इरशाद ने कई बार नूरीन को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके नाखून तक टूट गए थे।

कैसे हुआ वारदात का खुलासा?

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तक जब इरशाद के घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने इरशाद के भाई नौशाद और पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का मंजर खौफनाक था। इरशाद फंदे से लटका हुआ था। नूरीन और दोनों बच्चे फर्श पर मृत पड़े थे।

जानें क्या बोले एसपी

घटना की सूचना मिलते ही SSP संजय कुमार वर्मा, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का लग रहा है। पति-पत्नी के बीच ईदी के पैसों को लेकर विवाद की बात सामने आई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों और समय का पता चल सकेगा।

Published on:
31 Mar 2026 07:52 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा