मुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar: बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

Highlights . ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुआ नुकसान. पिछले कई दिनों से जारी है बारिश. अभी आगे भी बारिश होने का पूर्वानमुान
less than 1 minute read
barsish.png

मुजफ्फरनगर। पिछले 48 घटें से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश जारी है। बारिश और ओलावृष्टि की वजह से किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में एक बार फिर से गरज के साथ बारिश हुई है। इसके अलावा जनपद के कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी है। हालांकि, skymet weather की वेबसाइट ने आने वाले 24 घटें के लिए फिर अलर्ट जारी किया है।

यूपी के कई जिलों में पिछले दो दिनों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। यहां तक की अच्छी बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। skymet weather विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है। विक्षोभ की वजह से अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के पश्चिमी क्षेत्र के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार भी है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 14 मार्च को मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। वहीं, 14 मार्च को भी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान हो सकता है। 15 मार्च से बारिश में बारिश में कमी देखने को मिलेगी।

Updated on:
13 Mar 2020 04:13 pm
Published on:
13 Mar 2020 04:01 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश