मुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar: SSP ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान, ड्रग्‍स लेने वालों की इस नंबर पर करें शिकायत- देखें वीडियो

Highlights Muzaffarnagar में हुई जीरो ड्रग्स अभियान की शुरुआत 1 नवंबर 2019 से SSP ने शुरू किया अभियान अभिभावकों और स्‍कूल प्रबंधन से की अपील  

2 min read
vlcsnap-2019-11-02-11h37m25s290.png

मुजफ्फरनगर। जनपद में एसएसपी (SSP) अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) ने पहल करते हुए जीरो ड्रग्स अभियान की शुरुआत की है। एसएसपी अभिषेक यादव ने जनता को जागरूक करने के लिए कहा कि आज के समय हमारे समाज में नशा बहुत तेजी से फैल रहा है। यह न केवल हमारे आज को बल्कि आने वाले कल को भी बर्बाद करने की क्षमता रखता है। इससे निपटने के लिए जनपद में एक नंबर जारी किया गया है।

अन्‍य अभियानों से अलग है यह

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में इस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए 1 नवंबर 2019 (शुक्रवार) से एसएसपी अभिषेक यादव ने जीरो ड्रग्स अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्‍होंने बताया कि यह अभियान पुलिस (Police) विभाग के अन्य अभियानों से अलग है। यह मुजफ्फरनगर की जनता व पुलिस का अभियान है। इसको मुजफ्फरनगर के नागरिकों की सहायता से ही सफल बनाया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि यदि आप अपने आसपास किसी प्रकार के नशे या नशीले पदार्थ का सेवन व बिक्री देखते हैं या उसकी जानकारी देना चाहते हैं तो तत्काल 9690112112 या 112 पर सूचना दें। हम आपको आश्वस्त करते हैं कि आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आपसे कुछ जानकारी के बाद कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि इस अभियान में जनता उनका साथ देगी।

एसएसपी ने ये भी कहा

- 9690112112 नंबर केवल जीरो ड्रग्स अभियान के लिए सुरक्षित रहेगा। इस पर केवल नशे से संबंधित जानकारी नोट की जाएगी और उन पर कार्रवाई की जाएगी।
- यदि आपके पास कोई व्यक्ति नशे का आदी है तो उससे यह जरूर पूछें कि उसको नशे का सामान कहां से मिलता है और वह कौन देता है।
- यदि स्कूल, कॉलेज या घर पर कोई बच्चा नशे का आदी हो गया है तो उससे पता करें कि उसे नशे का सामान कौन उपलब्ध करा रहा है। इसकी सूचना मुजफ्फरनगर पुलिस को दें।

Published on:
02 Nov 2019 12:01 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश