मारपीट की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताआें के साथ बूथ पर पहुंचे भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रशासन अधिकारियों से मिलकर जाहिर नाराजगी
मुजफ्फरनगर।लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जहां मतदाताआें में उत्साह दिखा। वहीं मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर वोटिंग बूथ पर तैनात रालोद आैर भाजपा के कार्यकर्ता फर्जी वोट पड़ने को लेकर आमने सामने आ गये। देखते ही देखते रालोद आैर भाजपा कार्यकर्ता आैर बूथ पर तैनात एजेंटों में मारपीट शुरू हो गर्इ। इतना ही नहीं इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता के खून से लथपथ हो गया। उधर यह नजारा देख वोट डालने पहुंचे मतदाता भी सहम गये। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा प्रत्याशी आैर पूर्व मंत्री संजीव बालियान आमने सामने आ गये। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने स्थिती को काबू किया।
वोट डालने के दौरान भिड़ गये कार्यकर्ता चली लाठी-डंडे
जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग चल रही थी। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के टोढ़ा कल्याणपुर बूथ पर फर्जी वोट को लेकर रालोद आैर भाजपा कार्यकर्ताआें में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नेताआें में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गर्इ। इसमें बूथ पर तैनात भाजपा कार्यकर्ता अनूज के सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। उधर इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा प्रत्याशी आैर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पहुंच गये। उन्होंने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के सामने खासी नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही पुलिस ने अधिकारियों ने बूथ पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर मतदान को जारी कराया। जिसके बाद मतदाताआें ने अपने वोट डाले।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App