मुजफ्फरनगर

यूपी के इस शहर में तितली की वजह से चली गई एक किसान की जान

तेज आंधी आई और उसके बाद बारिश शुरू हो गई।

2 min read
kissan
यूपी के इस शहर में तितली की वजह से चली गई एक किसान की जान

मुजफ्फरनगर. अचानक आए आंधी, तूफान, भारी बरसात के साथ हुए ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई है। ओलावृष्टि से जहां किसानों की लहराती हुई फसलें नष्ट हो गई है। वहीं तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आकर एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतक किसान की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। आंधी तूफान और ओलावृष्टि से हुई फसलों व जनहानि के बाद जिला प्रशासन ने नुकसान के आंकलन के लिए टीम गठित कर दी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है उसके लिए आंकलन कर जल्द ही पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा

बृहस्पतिवार की सुबह अचानक मौसम खराब हुआ था। जिसके चलते पहले तो तेज आंधी आई और उसके बाद बारिश शुरू हो गई। इसी बारिश में जनपद की 2 तहसीलों पुरकाजी व जानसठ में भारी तबाही मचाई है। जिसमें तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ। इसके अलावा जानसठ तहसील के गांव जेवर कटिया निवासी एक किसान राजेपाल पुत्र मांगेराम उम्र 45 वर्ष की तूफान के दौरान गिरे पेड़ की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ जा रही 15 वर्षीय बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ओलावृष्टि तूफान और बारिश से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए जिला प्रशासन टीम गठित कर नुकसान का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि जनपद की कुल 4 तहसीलों में से दो तहसील जानसठ में पुरकाजी में ओलावृष्टि बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिसमें तहसील सदर में धान की फसल को 20 प्रतिशत, जबकि जानसठ तहसील में 8 प्रतिशत के लगभग नुकसान हुआ है। टीम अभी भी नुकसान की जांच कर रही है। जानसठ तहसील के गांव जेवर कटिया निवासी किसान राजेपाल पुत्र मांगेराम की मौत हुई।

Published on:
12 Oct 2018 10:12 am
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश