मुजफ्फरनगर

सरेआम किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश से इस शहर में मचा हड़कंप

किशोरी के परिजन भी सूचना पर कोतवाली पहुंच गए। एक आरोपी किशोरी के मोहल्ले का ही बताया जा रहा है।
2 min read
demo pic
सरेआम किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश से इस शहर में मचा हड़कंप

शामली: कैराना में सिलाई सेंटर पर सिलाई सीखने जा रही एक किशोरी को कार सवार युवकों ने सरेशाम अगवा कर लिया। आरोप है कि अपहर्ताओं ने चलती गाड़ी में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। जब आरोपी बाईपास रोड से जा रहे थे कि तभी किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने पीछा कर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया। इस दौरान आरोपियों ने युवकों के साथ भी मारपीट कर दी। किशोरी के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। देर रात तक कोतवाली पर तहरीर देने की तैयारी चल रही थी।

शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी खुरगान रोड स्थित सिलाई सेंटर पर सिलाई सीखने के लिए जा रही थी। इसी दौरान कुछ युवक गाड़ी में सवार होकर वहां आकर थमे और चारों ओर से उसे घेरकर जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपने साथ लेकर चल दिए। आरोप है कि अपहर्ताओं ने चलती कार में किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। उधर, जब आरोपी किशोरी को अपहृत करके बाईपास हसन स्टील फैक्ट्री की ओर मुड़े, तो किशोरी ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।

किशोरी की आवाज सुनकर आसपास के लोगों व अखाड़े में पहलवानी करने वाले युवकों को कुछ दाल में काला लगा, तो वह तुरंत कार के पीछे दौड़े और उसे किसी प्रकार रोक लिया। इस दौरान आरोपियों के साथी भी दूसरी कार से वहां पहुंच गए और उन्होंने किशोरी को छुड़ाने का प्रयास कर रहे युवकों के साथ मारपीट कर दी। लेकिन, युवकों ने साहस का परिचय देते हुए युवकों के चंगुल से किशोरी को छुड़ा लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। बाद में युवक किशोरी को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। वहीं, किशोरी के परिजन भी सूचना पर कोतवाली पहुंच गए। एक आरोपी किशोरी के मोहल्ले का ही बताया जा रहा है। देर रात तक किशोरी की मां कोतवाली में तहरीर देने की तैयारी कर रही थी। उधर, कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
21 Oct 2018 03:40 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री में 24 घंटे काम और खाने को सिर्फ एक सूखी रोटी, भागने की कोशिश की तो पीछे छोड़ देते थे पिटबुल कुत्ता!

‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी