मुजफ्फरनगर

Ak-47 के साथ मुजफ्फरनगर के युवक की फोटो वायरल, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

फोटो वायरल होने के बाद युवक को किया गया गिरफ्तार वायरल फोटो में दिख रही AK-47 बताई जा रही सरकारी
2 min read
muzaffarnagar_photo.jpg
ak-47

मुजफ्फरनगर ( muzaffarnagar news in hindi ) क्राइम कैपिटल कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर के एक युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में युवक अपने हाथ में एके-47 ( AK47 ) राइफल लिए हुए है। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के हाथ में जो Ak-47 दिखाई दे रही है वह सरकारी बताई जा रही है। पुलिस अब इसकी भी जांच कर रही है।


जानिए पूरा मामला
( UP Crime News.Crime News In Hindi) यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर का है। इसी थाना क्षेत्र के गांव गोपाड़ा के रहने वाले युवक गोपाल चौधरी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फोटो 2017 में यानी आज से करीब तीन साल पुराना है। यह फोटो मंसूरपुर थाने की बेरक में ली गई बताई जाती है। प्राथमिक पड़ताल में जो तथ्य सामने आए हैं उनके मुताबिक युवक का एक पुलिसकर्मी के साथ उठना बैठना था। उसी का लाभ उठाकर युवक ने सरकारी एके-47 के साथ यह फोटो ले ली। इस फोटो को अब युवक ने अपने स्टेटस पर लगाया था जिसके बाद यह फोटो वायरल हो गई।

( muzaffarnagar news) बताया जाता है युवक ने पूरा वीडियो बनाया था। एके-47 राइफल के साथ टिक टॉक भी बनाई थी। इसी वीडियो का एक स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें युवक एके-47 को अपने हाथ में लिए हुए दिखाई दे रहा है। यह किसी कमरे के अंदर ली गई फोटो है। बताया जा रहा है यह मंसूरपुर थाने की बैरक है। मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि युवक को मंसूरपुर थाना पुलिस ( muzaffarnagar police) ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Updated on:
25 Jul 2020 09:11 pm
Published on:
25 Jul 2020 09:07 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश