मुजफ्फरनगर

VIDEO: डेढ़ माह तक अपनी प्रेमिका को खोजता रहा प्रेमी, सच्चाई सामने आई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

डेढ़ माह पहले लापता हो गई थी युवती बाप ने अपने बेटे के साथ मिलकर कर दी बेटी की हत्या नशीली गोलियां खिलाकर युवती को फेंका गंग नहर में
2 min read
police
डेढ़ माह तक अपनी प्रेमिका को खोजता रहा प्रेमी, सच्चाई सामने आई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

मुजफ्फरनगर. थाना छपार क्षेत्र के परेई गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। इज्जत की खातिर एक बाप ने बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपनी ही बेटी को नशीली गोलियां खिलाकर जिंदा गंग नहर में फेंक दिया। प्रेमी ने डेढ़ माह बाद युवती के पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, परेई गांव निवासी वीरपाल की बेटी का गांव के ही अर्जुन से प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा तो इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई। युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया। लेकिन वह नहीं मानी। करीब डेढ़ माह पहले युवती अचानक गायब हो गई। प्रेमी अर्जुन ने युवती को तलाशना शुरू कर दिया। उसने थाना छपार में 3 जून 2019 को युवती के पिता के खिलाफ अपनी प्रेमिका के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पिता से पूछताछ की तो उन्होंने घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया।

एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी पिता वीरपाल ने बेटी की हत्या करना कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वीरपाल ने गांव के ही अमित उर्फ कालू की कार 23 अप्रैल 2019 को किराए पर ली। आरोप है कि वीरपाल ने अपनी बेटी को नशे की गोलियां खिला दी। जिससे वह बेहोश हो गई। पूरे मामले में वीरपाल के बेटे ने भी उनका साथ दिया। आरोप है कि इन्होंने नया गांव के निकट पुलिया पर पहुंच गए और बेहोशी की हालत में उन्होंने युवती को गंग नहर में फेंक दिया। एसपी सिटी ने बताया कि कार ड्राइवर अमित उर्फ कालू और युवती के पिता वीरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
05 Jun 2019 03:35 pm
Also Read
View All
6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर