मुजफ्फरनगर

पुलिस ने मुठभेड़ में ऐसे दबोचे शातिर वाहन चोर – देखें वीडियो

पुलिस ने आराेपियाें से बरामद की बाइक व कीमती सामान गिराेह के सरगना का पता लगाने में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
news
पुलिस ने मुठभेड़ में ऐसे दबोचे शातिर वाहन चोर बदमाश- देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर। जिले के थाना नई मंडी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह से मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 8 मोटरसाइकिल और दो तमंचे बरामद किये हैं। इस गिरोह का मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।

पुलिस के रोकने पर बदमाशों की थी फायरिंग

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित ए टू जेड रोड़ का है। यहां पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। मगर उन्होंने मोटरसाइकिल व स्कूटी वहां से तेज भगा दी। हड़बड़ाहट में बाइक सवार गिर गये। पुलिस कर्मी जैसे ही उन्हें दबोचने के लिए दौड़े, तो दोनों चोरों ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों चोरों को दबोच लिया। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान खतौली निवासी राजेश कुमार उर्फ रजनीश और अविश तोमर निवासी खंजापुर बुढाना मोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 तमंचे, 3 जिंदा कारतूस उनकी निशानदेही पर एक आम के बाग से दो बुलेट और एक्टिवा सहित कुल आठ मोटरसाइकिल बरामद की है।

Updated on:
28 May 2019 06:12 pm
Published on:
28 May 2019 06:12 pm
Also Read
View All
6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर