मुजफ्फरनगर

सुप्रीम कोर्ट ने गंगनहर का पानी रोका, पुलिस ने खनन माफियाओं पर ऐसे की बड़ी कार्रवाई- देखें वीडियो

Highlights गंगनहर का पानी रुकने पर चल रहा था अवैध खनन ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने खनन माफियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई खनन कर रहे कुछ युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Feature image

मुजफ्फरनगर। जिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जहां पिछले कई दिनों से हरिद्वार से गंगनहर का पानी रोके जाने के बाद मुजफ्फरनगर गंग नहर में अवैध खनन का काम शुरू हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों को दबोच लिया। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। छापेमारी की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

गंगनहर में अवैध तरीके से किया जा रहा था खनन

जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने हरिद्वार से गंगनहर का पानी रोकने का आदेश दिया था। पानी रुकने का गंगनहर में पानी कम हो गया। ऐसे में खनन माफियाओं ने बीच बीच में अवैध खनन शुरू कर दिया। गुरुवार को ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद थाना भोपा क्षेत्र में पुलिस छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खनन कर रहे। कुछ लोगों को दबोच लिया जिसके बाद खनन कर रहे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस मौके पर जनपद के थाना पुरकाजी थाना भोपा, सिखेड़ा व थाना खतौली सहित कई पुलिस चौकी क्षेत्र के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वही ग्रामीणों का दावा है कि यहां कई जगहों पर पिछले कई दिनों से लगातार अवैध खनन किया जा रहा है।

Published on:
24 Oct 2019 06:30 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी