
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की भगवा सरकार में रोडवेज बसें, सब्जी मंडिया के साथ ही अब हाईवे के टोल प्लाजा तो भगवा हुए ही थे। अब इनके साथ-साथ यूपी पुलिस के आवास भी भगवा हो गए हैं। मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन के पुलिस क्वार्टर पर भगवा रंग देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : सस्ते आशियाने के फेर में फंस कर खरीदी मौत
जी हां, मुज़फ्फरनगर में पुलिस लाइन के अंदर बने पुलिस क्वार्टरों पर अब भगवा रंग बिखरने लगा है। पिछले कई वर्षों से पिले रंग में दिखाई देने वाले पुलिस लाईइ में बने क्वार्टरों को अब पूरी तरह भगवा रंग में रंगा गया है। जो इस समय खासा चर्चाओं का विषय भी बना हुआ।
दरअसल, सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद भगवा रंग का प्रचलन बढ़ गया है। पहले सरकारी दफ्तर, सब्जी मंडी, टोल प्लाजा और अब खाकी वर्दी (पुलिस कर्मी) वालों के पुलिस लाइन में बने सरकारी आवास भी भगवा रंग में रंग गए हैं। मुजफ्फरनगर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मियों के आवासीय सरकारी क्वाटर हैं। जिन्हें भगवा रंग में रंग दिया गया है।
इतना ही नहीं, पुलिस लाइन में स्थित परिवार कल्याण के कार्यालय को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है। इस भगवा रंग में रंगे पुलिस क्वार्टर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि रंगों का कोई फर्क नहीं पड़ता है, रंग तो रंग ही है। एसपी लाइन बीबी चौरसिया का कहना है कि नगर पालिका की मदद से पुलिस लाइन स्थित क्वार्टरों में रंगाई पुताई व टाइल्स आदि लगाने का काम किया जा रहा है। ये सभी काम होने के बाद पुलिस क्वार्टर अच्छे दिखने लगेंगे। भगवा रंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई विषय नहीं है क्योंकि रंग तो रंग ही है।