मुजफ्फरनगर

VIDEO: UP में फिर चोटी कटवा की दहशत, आधी रात घर में सो रही महिला की अनजान साए ने काटी चोटी

खास बातें- मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के वजीराबाद गांव की घटना अंधेरे में आने वाले अंजान साए की उपस्थिति से ग्रामीणों में दहशत अनजाने साए के खौफ से बचने के लिए टोने-टोटकों करने में जुटे लोग

2 min read
Muzaffarnagar

मुफ्फरनगर. लंबे समय बाद यूपी में फिर महिला की चोटी कटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ताजा मामला थाना भोपा क्षेत्र के गांव वजीराबाद का है। जहां आधी रात को घर में सो रही महिला की चोटी कट जाने से सनसनी फैल गई। अंधेरे में आने वाले अंजान साए की उपस्थिति से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीण घटना के बाद अनजाने साए के खौफ से बचने के लिए टोने-टोटकों करने में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम वजीराबाद निवासी कासिम मजदूरी करते हैं। आधी रात बीत चुकी थी। कासिम का परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी किसी आहट पर कासिम की पत्नी की आंख खुल गई। कासिम की पत्नी फिरोजा के अनुसार, उसका सिर तेजी से भारी होने लगा। किसी साए ने उसके बालों को पीछे की ओर खींचना शुरू कर दिया, जिससे उसे तेज पीडा होने लगी और वह वह घबरा गई। जब तक वह कुछ समझ पाती साए ने उसकी चोटी के बालों को कुतर दिया और वह बेहोश हो गई।

जब फिरोजा होश में आई तो उसने परिवार के सदस्यों को जगाकर घटना के संबंध में बताया। धीरे-धीरे यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। भारी संख्या में ग्रामीण कासिम के घर पर इकट्ठा हो गए। चोटी काटने वाले साए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। अब वह साए को श्राप मानते हुए विभिन्न टोने-टोटकों का सहारा ले रहे हैं।

बता दें कि गत दो वर्षों से बरसात के महीनों में क्षेत्र में चोटी कटने की दर्जनों घटनाएं क्षेत्र में घट चुकी हैं, लेकिन आज तक समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। जहां कुछ लोग इसे वहम व अंधविश्वास मानकर केवल रूढीवादी सोच बताते हैं। वहीं कुछ लोग इसे बढ़ते गलत कार्यों के कारण उपजा आत्माओं का रोष मानते हैं।

Published on:
09 Aug 2019 05:34 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा