मुजफ्फरनगर

पुलिस का फर्जी सिपाही बन चार राज्य के 20 महिलाओं को प्रेम जाल में फसाया, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस का फर्जी सिपाही बन चार राज्य के असम, मेघालय, दिल्ली, तथा यूपी के गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, संभल और मुजफ्फरनगर में कई महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फसाया था। इसके बाद वह जिला छोड़कर फरार होने के चक्कर में था। लेकिन उससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके जालसाजी की कहानी आपको हैरान कर दी।

2 min read
प्रेस वार्ता करते एसपी पकड़ा गया आरोपी फोटो सोर्स पुलिस पुलिस के ट्विटर अकाउंट

यूपी के इस जिले में एक फर्जी सिपाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वर्दी का रौब ग़ालिब करते हुए सिपाही ने डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं को गर्लफ्रेंड बना लिया। मजे की बात यह है कि नकली सिपाही अपना वर्चस्व स्थापित रखने के लिए थाने के पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर होटल पर नाश्ता किया करता था। एक महिला की शिकायत पर उसकी सारी पोल खुल गई। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर उसके सारे कारनामों की पोल खोल दी है। इस नकली सिपाही ने गर्लफ्रेंड बनाने के लिए वर्दी पहनी थी। कई प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में 20 से अधिक महिलाओं से दोस्ती करके उनका शोषण किया था। लेकिन एक युवती ने हिम्मत दिखाते हुए उसके कारनामों को पुलिस के सामने पेश कर दिया। जिससे नकली सिपाही की कलई खुल गई।

महिलाओं का शारीरिक शोषण कर बनाता था अश्लील वीडियो


मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्दा पट्टी कस्बे का रहने वाला नौशाद त्यागी उर्फ राहुल त्यागी पुत्र अब्दुल सलाम अलग-अलग स्थान पर अपना नाम बदलकर खुद को पुलिस का सिपाही बताता है। उसने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। धोखाधड़ी करते हुए लगभग 3 लाख नकद, और 3 लाख के जेवर हड़प लिया। महिला के शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नौशाद त्यागी चरथावल रोड से गुजरने वाला है। तत्काल अलर्ट हुई पुलिस ने न्याजूपुरा रोड मोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने सिपाही की वर्दी व अन्य सामान बराभद किया है।

ऐसी महिलाओं को बनाता था अपना शिकार

पुलिस ने कड़ाई से जब उससे पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह महिलाओं के विषय में पहले पड़ताल करता था। जब उसे इस बात का पूरा विश्वास हो जाता था। कि महिला का पति से मतभेद हो गया है। या फिर उसका निधन हो गया है। या फिर अन्य किसी कारण से परदेस में रह रहा है। तब उन्हें अपने जाल में फंसा कर उनसे दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए संपर्क करता था। धीरे-धीरे करके वह उनका हमदर्द बनकर शारीरिक संबंध बनाना था। इस दौरान उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लेता था। जिसके जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था। इस काम को वह बीते 3 वर्षों से लगातार कर रहा था।

एसपी बोले- कई राज्य की महिलाओं से इसके संपर्क पाये गए

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसने वर्दी पहनकर असम, दिल्ली, मेघालय, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, संभल और मुजफ्फरनगर में कई महिलाओं से इसके संपर्क पाए गए हैं। हालांकि महिलाओं का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जनपद छोड़कर भागने वाला था। उससे पहले ही पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
02 Jul 2025 04:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर