मुजफ्फरनगर

VIDEO: टिकट मिलते ही इस भाजपा सांसद के विरोध में उतरे लोग, कर दिया बड़ा ऐलान

भाजपा ने होली के दिन उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी इस लिस्ट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौजूदा सांसदों को भी टिकट दिया गया है

less than 1 minute read
bjp
VIDEO: टिकट मिलते ही इस भाजपा सांसद के विरोध में उतरे लोग, कर दिया बड़ा ऐलान

मुजफ्फरनगर. भाजपा ने होली के दिन उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौजूदा सांसदों को भी टिकट दिया गया है। टिकट मिलने के बाद में समर्थकों में मौजूदा सांसद के खिलाफ खासी नाराजगी है। बिजनौर लोकसभा सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद कुंवर भारतेंदु सिंह को टिकट दिया है। टिकट का ऐलान होते ही एक तरफ जहां कुछ समर्थकों में खुशी की लहर है तो नाराजगी भी। विरोध में लोग सांसद के खिलाफ सड़क पर उतर आए है।

थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव भोजाहेडी शुक्रवार को शिव मंदिर में ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों ने बिजनौर सीट से भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र का विरोध किया। भाजपा द्वारा बिजनौर सीट से दोबारा कुंवर भारतेंद्र को प्रत्याशी बनाया गया है। जनपद मुजफ्फरनगर की 2 विधानसभा सीट पुरकाजी और मीरापुर बिजनौर लोकसभा सीट में आती है। ग्रामीणों ने सांसद पर लोगों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि 2014 में चुनाव जीतने के बाद से एक बार भी सांसद गांव में नहीं आए है। शौचालय, आवास, पेंशन आदि किसी भी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाया है। पिछले चुनाव में भारतेंद्र ने उनसे वोट भी नहीं मांगी थी, उसके बाद भी भाजपा को वोट दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा ने प्रत्याशी नहीं बदला तो नोटा का बंटन दबाएंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की।

Published on:
23 Mar 2019 10:07 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा