मुजफ्फरनगर

फेसबुक पर गुंडागर्दी की रेट लिस्ट वायरल, पुलिस तक पहुंची सूचना, अब सिखाएगी सबक

Highlights: -रेट लिस्ट वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस -पुलिस ने युवक का पता लगाकर आगे की कार्रवाई शुरू की -युवक पीआरडी जवाब का बेटा बताया जा रहा है

less than 1 minute read
police2.jpg
,,

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक बार फिर युवाओं में गुंडागर्दी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसका एक नजारा उस समय देखने को मिला जब युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर गुंडागर्दी की रेट लिस्ट वायरल कर दी। जिसमें धमकी देने, कुटाई करने और जान से मारने के रेट लिखे गए हैं। इस रेट लिस्ट में धमकी देने के 1000 रुपये, कुटाई करने के 5000 हज़ार रुपये, घायल करने के 10 हज़ार रुपये और जान ले मारने के 55 हज़ार रुपये लिखे गए हैं।

इसके अलावा युवक का पुलिस की वर्दी में फोटो और एक फोटो पिस्टल के साथ वायरल हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दरअसल जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र में एक युवक ने अपनी फेसबुक पर गुंडागर्दी की रेट लिस्ट और हाथ में पिस्टल लेकर फोटो अपने फेसबुक अकाउंट पर डाली है । पोस्ट वायरल होने से पुलिस में हड़कंप मच गया।पुलिस ने पोस्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्ट डालने वाले युवक का पता किया तो उसकी पहचान चौकडा निवासी एक युवक के रूप में हुई।

सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो में भड़काऊ पोस्ट का मामला संज्ञान में आया है।मामले की जांच की जा रही है तथा जल्दी कार्रवाई की जाएगी। युवक की पहचान कर ली गई है और वह पीआरडी के जवान का पुत्र बताया जा रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Published on:
05 Nov 2020 10:22 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा