मुजफ्फरनगर

रालोद नेता प्रशांत कनौजिया ने भाजपा पर बोला हमला, ‘बीजेपी करा सकती है दंगा’

प्रशांत ने योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि यह क्या मुख्यमंत्री है, रैलियों में जाता है तो अब्बा जान, अब्बा जान चिल्लाता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2021, 6:15 PM IST
prashant_kanaujiya.jpg

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली कस्बे के किसान फार्म हाउस में राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर के नेतृत्व में लोकदल ने बहुजन उदय अभियान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया ने मंच से सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए 2022 में गठबंधन की सरकार बनाने की बहुजन समाज के लोगों से मांग की।

प्रशांत ने मंच से कहा आप भाईचारा बनाकर रखिए यह दंगा करा सकते हैं और सरहद पर हमला करवा सकते हैं, पुलवामा में हमारे जवान शहीद हुए व 300 किलो आरडीएक्स कहां से आया किसी को नहीं पता और जब हमारे जवान मरे तो मोदी जी एक डिस्कवरी चैनल पर सो के लिए शूटिंग कर रहे थे। मैं आप से कहता हूं होशियार रहिए सीसीटीवी कैमरा लगवा लो अपने मोहल्लों में यह मंदिर के आगे मांस का टुकड़ा फेकना मस्जिद के आगे मांस का टुकड़ा फेकना ये सारी हरकतें भाजपा के लोग करते हैं।

प्रशांत ने योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि यह क्या मुख्यमंत्री है, रैलियों में जाता है तो अब्बा जान, अब्बा जान चिल्लाता है। अरे इसे बताओ इसके बहुत सारे अब्बा जान खेतों को खा जाते हैं। प्रशांत ने आगे कहा कि बताओ कि तुम्हारे अब्बा जान किसानों की फसलों को खा रहे हैं अपने अब्बा जान को काबू में रखने का काम करो।

Published on: