मुजफ्फरनगर

आरएलडी की योगी सरकार को बड़ी चेतावनी, विरोध में करने जा रहे ये काम

मुख्य बातें आरएलडी नेता ने किसानों संग किया धरना प्रदर्शन सरकार और बिजली विभाग को बताया किसान विरोधी जल्द समस्या खत्म न होने पर दी बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी

2 min read
yogi.jpg

मुजफ्फरनगर। जिले में गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बने बिजली विभाग के खंड अभियंता कार्यालय में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष अजीत राठी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। और शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार और अधिकारी पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। जिसके चलते बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देने के लिए उन्होंने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया है।

पूर्व मंत्री ने किसानों संग किया प्रदर्शन

दरअसल गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष अजीत राठी व पूर्व मंत्री योगराज सिंह और पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान सहित सैकड़ों राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाना सिविल लाइन क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में स्थित खंडीय अभियंता विद्युत विभाग के कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य रूप से सरकार द्वारा बढ़ाए गए बिजली के दामों और किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न होने की दशा में बिजली विभाग द्वारा रुके बिलों का जबरदस्ती वसूली करने संबंधित मुद्दों को उठाया। राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन खंड अभियंता विद्युत विभाग को देकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

बिजली विभाग पर लगाया किसानों के शोषण का आरोप

राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि किसानों का जितना शोषण बिजली विभाग द्वारा किया जाता है। उतना शायद ही किसी विभाग में किया जाता है। इसलिए आज राष्ट्रीय लोकदल ने बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि तमाम अधिकारी अपनी किसान विरोधी सोच को लेकर बैठे हैं। वही सरकार भी किसान विरोधी है। अब किसान सरकार और अधिकारियों का जुर्म बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Published on:
23 Aug 2019 05:13 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा