मुजफ्फरनगर

यूपी के इस जिले में हुए सड़क हादसे में चली गई 5 की जान

अलग-अलग हुए सड़क हादसों की वजह सेे हाईस्पीड बताई जा रही है
2 min read
shamli

शामली. जिले में सड़क हादसे नहीं रुक रहे है। हाईस्पीड का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। हाईस्पीड की वजह से जिले में 12 घंटे के अंदर ही अलग-अलग थाना एरिया में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 से ज्यादा अधिक लोग घायल हो गए। शामली मे दिन प्रतिदिन सड़क हादसों में मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार शामली के थाना कैराना, कांधला, शामली व झिंझाना थाना क्षेत्र में सड़क हादसे हुए है। शामली सड़क दुर्घटनाओं में 12 घंटों में 6 लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि 6 से अधिक लोग घायल हुए है। पहली घटना कांधला थाना क्षेत्र की है। जहां पर बाइक सवार दम्पति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना कैराना कोतवाली क्षेत्र के कांधला मार्ग की है। तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिसकी मौके ही दर्दनाक मौत हो गई। तीसरी घटना झिंझाना थाना क्षेत्र के मेरठ—करनाल हाईवे की है। बाइक सवार दो युवकों की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। जिसमे एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एडमिट कराया गया है।

चौथी घटना सदर कोतवली क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग की है। कैराना से लौट रहे डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। वहीं पांचवी घटना में खेड़ीकरमु के निकट हुई। पानी के बतासे बेचकर लौट रहे युवक को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से युवक की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि सभी सड़क हादसे जल्दबाजी की वजह से हुए है। तेजगति में हादसे होने की वजह से 12 घंटे में 5 लोगों की जान गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतको के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Updated on:
25 Apr 2018 01:14 pm
Published on:
25 Apr 2018 01:14 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी