मुजफ्फरनगर

Vidoe: साध्वी प्राची ने हिंसा के आरोपियों के फोटो चौराहे पर लगाने का किया समर्थन

Highlights फायर ब्रांड नेत्री साध्‍वी प्राची पहुंचीं मुजफ्फरनगर कहा- उत्तर प्रदेश सरकार अच्छे कार्य कर रही है हत्‍यारोपी ताहिर हुसैन को बोला आतंकवादी
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2020, 3:12 PM IST
vlcsnap-2020-03-14-14h44m21s099.png

मुजफ्फरनगर। जनपद में पहुंची फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) आर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार द्वारा 20 दिसंबर (December) 2019 को हुई हिंसा के आरोपियों के फोटो चौराहों पर लगाने के मामले का समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अच्छे कार्य कर रही है। दिल्ली (Delhi) में भी सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर काम करने चाहिए।

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने आईबी (IB) कर्मी अंकित शर्मा (Ankit Sharma) के हत्यारोपी ताहिर हुसैन को आतंकवादी करार देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के घरों की तलाशी लेनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा (BJP) में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि कांग्रेश इस देश को यह जवाब दे कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे तो तब उन्होंने गद्दारों को पार्टी में क्यों रखा। आज आरोप-प्रत्यारोप करने के अलावा कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।

Updated on:
14 Mar 2020, 3:12 PM IST
Published on: